पीएम, पूर्व पीएम सहित सीएम, सांसदों, विधायकों ने डाले वोट
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए आज सोमवार को संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं में मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित देश के सभी मुख्यमंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने मतदान किया है।
मतदान शाम 5 बजे तक होगा, जिसके बाद 21 जुलाई को मतगणना होगी और 25 जुलाई को अगले राष्ट्रपति शपथ लेंगे। देश के 4800 सांसद, विधायक 15वें राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे।
जहां एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिंह उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू को बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, एआईएडीएमके, टीडीपी, जनता दल एस, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना, जेएमएम का समर्थन है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि द्रौपदी मुर्मू को 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे। वहीं विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी सोमवार को सांसदों से समर्थन की अपील की है।




