AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टीडी डेम पर चली चादर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 17, 2022
Reading Time: 1 min read
टीडी डेम पर चली चादर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेवाड़ में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के जावर माइंस क्षेत्र में स्थित टीडी डेम रविवार को ओवरफ्लो हो गया। इधर मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज होने से मदार नहर होते हुए फतेहसागर में आवक बढ़ गई है।

बारिश का दौर बना रहने से टीडी डेम बीती रात क्षमता के मुकाबले पूरा भर गया। रविवार सुबह इस पर चादर भी चल गई। टीडी डेम जब जब भी ओवरफ्लो हुआ यह मानसून के दौरान उदयपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल बना रहता है। इधर गोगुन्दा-ईसवाल क्षेत्र के कैचमेंट से पानी की आवक बनी रहने से मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज हो गई है। इससे रविवार को मदार नहर में भी पानी का वेग बढ़ गया।

मदार बड़ा की चादर हुई तेज : अब तेजी से बढ़ेगा फतेहसागर का गेज

मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज हो गई है और इसमे पानी की आवक भी जारी है। ऐसे में अब मदार नहर होते हुए फतेहसागर में आवक बनी रहने की पूरी उम्मीद है। इसके चलते अब फतेहसागर के जलस्तर में अब तेजी से बढ़ोतरी नजर आएगी। फतेहसागर का जलस्तर अभी 13 फीट के मुकाबले 6 फीट के करीब हुआ है। मदार छोटा तालाब भी छलकने पर इसका पानी भी फतेहसागर पहुँचेगा। सीसारमा नदी होते हुए पिछोला में आवक शुरू नहीं हुई है। 

 बीती रात कई जगह हुई तेज बारिश

बीती रात शहर में 18 मिलीमीटर बारिश हुई। गोगुन्दा 65, नाई 25, देवास 22, भींडर 27,वल्लभनगर 18,राजसमंद 37 और नाथद्वारा में 24 घण्टे में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर जिले में रविवार सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हालांकि पिछोला के कैचमेंट में तेज बारिश का दौर चलना अभी शुरू नहीं हुआ है।

highlight advertisement

Tags: Barish in udaipurfatehsagar lakemadar talabmonsoon in udaipurThoor ki paltidi dam overflow

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .