AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मदार बड़ा और ढूंढिया बांध छलके

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 16, 2022
Reading Time: 1 min read
मदार बड़ा और ढूंढिया बांध छलके


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। कैचमेंट से लगातार पानी की आवक बनी रहने से शनिवार सुबह मदार बड़ा तालाब और मावली क्षेत्र का ढूंढिया तालाब छलक गया। इधर शहर में उदयपुर में शनिवार सुबह से ही हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।

दो दिनों में गोगुन्दा-ईसवाल क्षेत्र में हुई तेज बारिश से मदार बड़ा तालाब में आवक बनी रही। इससे शनिवार सुबह करीब 5 बजे इसकी पाल से पानी गिरना शुरू हो गया। हालांकि मदार बड़ा तालाब छलकने लगा तब इसका जलस्तर 24 फीट पूर्ण भराव स्तर के मुकाबले 3 इंच कम था, लेकिन तालाब के पश्चिमी छोर पर पाल का कुछ हिस्सा नीचे होने से पानी यहां से छलकने लगता है। कैचमेंट से आ रहे पानी से मदार बड़ा की पूरी पाल से चादर चलने पर फतेहसागर में आवक और तेज हो सकेगी। मदार छोटा तालाब 6 फीट खाली है। मावली क्षेत्र में स्थित ढूंढिया बांध पर भी शनिवार सुबह चादर चल गई।

पिछोला के कैचमेंट में नहीं बरस रहे बादल

इस बार पिछोला झील के कैचमेंट और इसको भरने वाले बांधो देवास प्रथम, मादड़ी और आकोदड़ा के कैचमेंट में भी तेज बारिश नहीं हुई है। इस कारण पिछोला में अभी तक पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। फतेहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले 5 फीट 8 इंच और पिछोला का 11 फीट के मुकाबले 5 फीट 5 इंच हुआ है।

nagar nigam udaipur air pollution poster

 उदयसागर 6 फीट ही खाली

इस बार उदयसागर के गेट जल्दी खोलने पड़ सकते है। इसका जलस्तर 24 फीट के मुकाबले 18 हो चुका है। अब यदि मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज होती है तो मदार नहर की क्षमता से जो भी ज्यादा पानी आएगा वो सीधा आयड नदी होते हुए उदयसागर ही जायेगा। ऐसे में कभी भी इसके गेट खोलने पड़ सकते है।

श्रीगंगानगर में सेना ने संभाल रखा मोर्चा

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पिछले तीन दिनों में हुआ अति भारी बारिश से हालात विकट बने हुए है। क्षेत्र में 36 घण्टे में 312 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे जगह जगह जल भराव होने से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए यहां सेना के जवान बचाव अभियान का मोर्चा संभाले हुए है।

mokshi make your home better with our best appliances
highlight advertisement
Tags: Barish in udaipurmadar talabmonsoon in udaipurMonsoon news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .