उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम और यूआईटी ने शिविर लगाकर लोगों को पट्टे बांटे।
यूआईटी का शिविर सामुदायिक भवन पुरोहितों की मादड़ी में लगा। चेयरमैन ताराचंद मीणा व सचिव बालमुकुंद असावा की मौजूदगी में कुल 301 पट्टे एवं 4 भूखण्डों के आवंटन पत्र जारी किये गये। इसके अतिरिक्त नामान्तरण के 148 प्रकरणों, भवन मानचित्र अनुमोदन के 61 प्रकरण, लीज जमा करने के 263 एवं उपविभाजन एकीकरण के 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
9983 पट्टे दे चुकी यूआईटी
अभियान के तहत यूआईटी अब तक कुल 9983 पट्टे बांट चुकी है। शुक्रवार को लगे शिविर में पर्यवेक्षक आर पी शर्मा, पर्यवेक्षक, सतीश श्रीमाली पर्यवेक्षक व यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश कुमार खटीक व पार्षद कमलेश मेहता भी मौजूद थे।
निगम ने शिविर में 237 पट्टे दिए

नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 34 50 51 58 के वार्ड वासियों के लिए मेयर जीएस टांक और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की मौजूदगी में नाईयो की तलाई तेरापंथ भवन में शिविर लगाया गया। कलेक्टर ताराचंद मीणा भी शिविर में पहुँचे।
शिविर में 254 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से 237 पट्टे जारी किए गए। इसमें नगर निगम को 1.18 लाख रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई। लीज होल्ड फ्री होल्ड के 51 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 26 पट्टे जारी किए गए निगम को इसमें 129.73 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। शिविर में पर्यवेक्षक आरपी शर्मा, सतीश श्रीमाली, क्षेत्रीय उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग कुशल कोठारी, निगम उपायुक्त अनिल शर्मा भी मौजूद थे।




