AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान रिफाइनरी का अब तक 51 प्रतिशत कार्य पूर्ण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 14, 2022
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Refinery 51 percent work completed so far


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मार्च 24 तक सभी 13 मैकेनिकल यूनिट होगी पूरी 

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी की सभी 13 मैकेनिकल इकाइयों का संपूर्ण कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने का रोडमेप बनाया गया है।  यह जानकारी गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्थान रिफाइनरी की उच्च स्तरीय बैठक मेें दी गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि रिफाइनरी के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि रिफाइनरी की 13 में से 4 का जून, 23 व 3 मैकेनिकल इकाइयों का कार्य  सितंबर 23 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रूड डिस्टीलेषन यूनिट, डीसीयू, डीजल हाइड्रो ट्रिटिंग यूनिट, हाईड्रोजन जेनरेशन यूनिट, डुअल फीड क्रेकर यूनिट, पेट्रोकेमिकल फ्लूडाइज्ड केटेलिटिक क्रेकिंग यूनिट, और वेक्यूम गैस ऑयल हाइड्रो ट्रिटिंग यूनिट का कार्य सितंबर 23 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रिफाइनरी का कार्य पूरी गति से चल रहा है और 51 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। रिफाइनरी में अब तक 18936 करोड़ व्यय हो चुके  रिफाइनरी से जुड़े विभिन्न कार्यों में इस समय 17749 मानव संसाधन कार्यरत हैं। वहीं अब तक 18936 करोड़ व्यय हो चुके हैं वहीं हजारों करोड़ के वर्क आर्डर दिए जा चुके हैं।

बैठक में निदेशक पेट्रोलियम  प्रदीप गंवाड़े, उप सचिव माइंस नीतू बारुपाल, अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम अजय शर्मा, राजस्थान रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक  अभिषेक त्रिवेदी, मुख्य वित्तीय अधिकारी उमेश अग्रवाल, सीएस एसआरआरएल वी मुरली ईडी प्रोजेक्टस जनक किशोर और सीजीएम प्रोजेक्टस एस के सिंह, एसजी माइंस सुनील कुमार भी मौजूद थे।

बाधा आयी,लेकिन अब गति से चल रहा काम

एसपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निदेशक  विनोद एस शेनॉय ने बताया कि कोविड के कारण रिफाइनरी के कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने में बाधा अवश्य आई पर अब सभी बड़े इकाई कार्य 31 मार्च, 2024 तक पूरे कर लिए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी  कमलाकर विखर ने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी से करीब 35 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने के साथ ही मल्टीफोल्ड रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे व पश्चि मी राजस्थान के आर्थिक विकास के नए द्वार खुल जाएंगे।

Tags: rajasthan newsRajasthan RefineryRajasthan Refinery 51 percent work completedsubodh agrawal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .