AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मदार में 4 इंच बारिश, मदार बड़ा तालाब में 9 फीट पानी बढ़ा,अब 4 फीट खाली

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 14, 2022
Reading Time: 1 min read
मदार में 4 इंच बारिश, मदार बड़ा तालाब में 9 फीट पानी बढ़ा,अब 4 फीट खाली


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मदार छोटा का गेज भी 7 फीट से बढ़कर 13 हुआ

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। फतेहसागर के कैचमेंट में गुरुवार को सावनी मानसून मेहरबान रहा। गोगुन्दा-ईसवाल क्षेत्र में तेज बारिश होने के साथ साथ मदार में ही 93 मिलीमीटर (करीब 4 इंच) पानी बरसा। इससे मदार के दोनों तालाबों में तेजी से पानी की आवक शुरू हो गई। पानी आयड नदी होते हुए उदयसागर की तरफ भी बढ़ चुका है।इधर झाड़ोल तालाब और चावंड तालाब छलक गए है।

24 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले मदार बड़ा तालाब का गेज गुरुवार दोपहर तक 11 फीट ही था जो कि  शाम होते होते 20 फीट पर पहुँच गया। दूसरी तरफ 21 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले मदार छोटा तालाब का गेज 7 फीट से बढ़कर 13 पर पहुँच गया। ऐसे में कुछ ही घण्टे में मदार बड़ा में 9 फीट और मदार छोटा में 6 फीट पानी बढ़ गया। शाम 5 बजे तक शहर में 16 मिलीमीटर, मदार 93,नाई में 2 , बड़गाँव 35, झाड़ोल 31, खेरवाड़ा 30, गोगुन्दा 45, भींडर 20 और वल्लभनगर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।

फतेहसागर की बदलेगी तस्वीर

थूर की पाल छलक गई हैं। मदार बड़ा तालाब अब 4 फीट पानी और आते ही कभी भी छलक सकता है। कैचमेंट में तेज बारिश का क्रम बना रहने से मदार छोटा तालाब भी बहुत जल्दी छलकता हुआ नजर आएगा। इन दोनों का पानी भी थूर की पाल-मदार नहर होते हुए फतेहसागर पहुँचेगा ऐसे में बहुत जल्दी फतेहसागर की तस्वीर भी बदली हुई नजर आएगी।

highlight advertisement


पिछोला के कैचमेंट में तेज बारिश का इंतजार

पिछोला झील के कैचमेंट में अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। इस कारण सीसारमा नदी होते हुए पिछोला में आवक शुरू होने का शहरवासियों को इंतजार है। देवास प्रथम,मादड़ी बांध और आकोदड़ा बांध भी अभी खाली पड़े है। इस कारण भी पिछोला में आवक शुरू नहीं हो पायी है।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: Ayad river Udaipurfateh sagarfs udaipurmadar talabmonsoon in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .