AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूआईटी कॉलोनियों में निगम संभालेगा सफाई व्यवस्था, एक साल के 4 करोड़ देगी यूआईटी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 13, 2022
Reading Time: 1 min read
यूआईटी कॉलोनियों में निगम संभालेगा सफाई व्यवस्था, एक साल के 4 करोड़ देगी यूआईटी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बैठक में कई अन्य बड़े निर्णय भी लिए गए

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी में बुधवार को हुई ट्रस्ट बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।चेयरमैन ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, न्यास रूपान्तरित 167 आवासीय काॅलोनियों की सड़कों व नालियों, मुख्य सड़कों बरसाती नालों की सफाई का कार्य एमओयू के तहत नगर निगम से करवाया जाएगा। नियमित सफाई व्यवस्था के लिए एक वर्ष के लिए यूआईटी नगर निगम को 4 करोड़ रुपये देगी।


खेल सुविधा : गांधी ग्राउंड में बढ़ेगी खेल सुविधा 

गांधी ग्राउंड में खेलों के विकास 174.99 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र को गिर्वा ब्लाॅक में खेल स्टेडियम के लिए 2,50,000 वर्ग फीट भूमि आरक्षित दर पर आवंटित करने का निणर्य लिया गया।
स्मार्ट सिटी : 15 करोड़ के अंशदान की स्वीकृति

स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तगर्त उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को न्यास अंशदान  15 करोड़ रुपये हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में न्यासी  केआर मीणा, विपिन जैन, अरविन्द सिंह कानावत, वरिष्ठ नगर नियोजक, यूआईटी के ओएसडी कृष्णपाल सिंह चौहान,भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश खटीक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, एसई अनित माथुर और तकनीकी सलाहकार बीएल कोठारी सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

35 करोड़ की प्रशासनिक-वित्तीय स्वीकृतियां

इसमें पुला चौराहे से फतहपुरा चौराहा होते हुए सुखाड़िया सकर्ल तक एलिवेटेड रोड़ की डीपीआर तैयार करने 300 लाख,राड़ा जी चौराहा(आयुर्वेद चौराहा) से सुभाष चौराहा- रामपुरा तक एलिवेटेड रोड़ की डीपीआर तैयार करने 250 लाख की स्वीकृति भी दी गई। पंचायत समिति बड़गांव से आरा-मशीन तक 60 फीट चैड़ी मुख्य सड़क 498 लाख,राजस्व ग्राम बड़गांव खसरा संख्या 79 में सामुदायिक भवन का निर्माण 250 लाख, सीता माता मंदिर से सीसारमा तक मुख्य रोड़ तक सड़क निर्माण के लिए 80.03 लाख की स्वीकृति भी दी गई।

nagar nigam udaipur air pollution poster


ये काम भी होंगे

दक्षिण विस्तार योजना पन्नाधाय नगर ए ब्लाॅक में सड़क निमार्ण पर 31.63 लाख,दक्षिण विस्तार योजना की मुख्य 100 फीट सड़क पर नाला निर्माण कार्य 53.24 लाख, 200 फीट सड़क पर कृषि मण्डी के पास बाॅक्स कलवर्ट निर्माण 238.44 लाख,ट्रांसपोर्ट नगर ए ब्लाॅक में 60 फीट एवं 80 फीट सड़कों का सुदृढीकरण कार्य 114.07 लाख,राजस्व ग्राम तितरड़ी में न्यास अनुमोदित काॅलोनी जयश्री नगर में सड़क निर्माण 49.69 लाख,न्यू विनायक नगर में नाला निर्माण 149.83 लाख खर्च होंगे।

प्रेम नगर में नाला निर्माण 34.69 लाख, तितरड़ी मुख्य मार्ग पर सीसी रोड़ निर्माण 148.51 लाख, दक्षिण विस्तार योजना में सामुदायिक भवन में कमरों का निर्माण 94.46 लाख, एनएच 8 से नेला ग्राम वाया ट्रांसपोर्ट नगर की 100 फीट सड़क का सृदृढीकरण कार्य 263.44 लाख,मावली विधानसभा क्षेत्र में न्यास क्षेत्राधिकार की सड़को का निमार्ण कार्य 489.61 लाख,न्यू बालाजी नगर क्षेत्र सावित्री वाटिका के पास सेक्टर 3 में पानी की लाईन डालने जलदाय विभाग को 44.18 लाख हस्तांतरण,महावीर काॅलोनी में आयड़ नदी के सहारे-सहारे रिटेनिंग वाल का निर्माण।29.62 लाख, पुलां पुलिया से फ्लोरा काॅम्पलेक्स (मेवाड़ हाॅस्पीटल लिंक रोड़) स्थित 60 फीट सड़क का सुदृढीकरण कार्य 62 लाख, नवरत्न, न्यू नवरत्न, पुला, सापेटिया में सड़क सुदृढीकरण एवं पेच रिपेयरिंग कार्य 53.50 लाख, अम्बेरी आवासीय योजना में 40 फीट रोड़ के सहारे नाला निर्माण 75 लाख, राजस्व ग्राम गोवर्धन विलास देवाली में एनएच 8 तक मिसिंग लिंक नाला निर्माण के लिए 210.88 लाख की स्वीकृति दी गई। इनके अलावा विकास कार्यो के लिए तकनीकी स्वीकृतियां भी दी गई।

highlight advertisement
mokshi make your home better with our best appliances
Tags: Collector udaipur tara chand meenaUdaipur uit newsuit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .