AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुखेर पुलिस और डकैतों में मुठभेड़, 3 करोड़ के सोने के जेवर बरामद: एडिएसपी सिटी ने संभाला पदभार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 6, 2022
Reading Time: 2 mins read
udaipur police and dacoit encounter three dacoit arrest at begun chittorgarh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

4 जुलाई को बेंगलुरू के ज्वैलरी शोरूम पर हुई थी डकैती

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आरपीएस चन्द्रशील ठाकुर ने बुधवार को एडि.एसपी सिटी का पदभार संभाला। पद संभालते हुए उन्होंने कहा कि इस शहर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। शहर में बढ़ते अपराध का कम करना हमारी प्राथमिकता होगी।

एसपी विकास शर्मा और एडिएसपी चन्द्रशील ठाकुर के निर्देशन में सुखेर पुलिस ने 3 करोड़ रूपए के सोना लूट के 4 बदमाशों का पीछा कर धर दबोच लिया। इस दौरान पुलिस और बदमशों के बीच मुठभेड़ हुई, बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि पाली निवासी देवाराम पुत्र कुमाराम, अनिल पुत्र प्रेमाराज, जोधपुर निवासी राम सिंह पुत्र शंकर सिंह और सिरोही निवासी राहुल पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया है। एडि.एसपी सिटी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि तीनों पुलिस जवानों गोविंद सिंह, डाला राम और सुमित यादव ने उत्कृष्ट कार्य किया है। तीनों जवानों को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी।

उदयपुर के तीन जवानों ने अंतर्राज्जीय कुख्यात डकैतों का पीछा कर धरदबोचा

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को बेंगलुरू में एक ज्वैलरी शोरूम में जेवरातों की डकैती हुई थी। बदमाश करीब 3 करोड़ रूपए के जेवर लेकर फरार हुए थे। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस डकैतों का पीछा कर रही थी। बंगलूरू पुलिस को बदमाशों के उदयपुर आने की सूचना मिली।

इस पर बंगलूरू पुलिस ने एडीजी दिनेश एमएन को संपर्क किया। एडीजी दिनेश एमएन ने उदयपुर पुलिस को सूचना दी। आरोपियों की लोकेशन लेकर सुखेर थाने के कांस्टेबल गोविंद सिंह, डाला राम और सुमित यादव डकैतों का पीछा करते-करते चित्तौड़गढ़ तक पहुंच गए।

highlight advertisement

बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए

बेगूं के श्रीनगर चौराहा के रावतभाटा रोड पर उदयपुर पुलिस टीम और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को पीछा करते देख डकैतों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी डकैतों पर फायर किए।

udaipur police and dacoit encounter three dacoit arrest at begun chittorgarh -1

इस दौरान बदमाशों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। बदमाशों ने इस दौरान भी पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। लेकिन उदयपुर की पुलिस टीम ने घेरा डालकर डकैतों को धर दबाचो। डकैतों के कब्जे से बेंगलूरू में ज्वैलरी शोरूम से लूटे गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं।

nagar nigam
mokshi make your home better with our best appliances
uit udaipur
Tags: begun chittorgarhdacoity at jewellery showroom bangluruthree dacoit arrest at begun chittorgarhudaipur police and dacoit encounterudaipur sukher police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .