जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जोधपुर के शेरगढ़ में सोइंतरा से पहले सोमवार रात दो ट्रेलरों में हुई टक्कर के बाद लगी भीषण आग में झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गयी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में बैठे चालक, खलासी को निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर सोइंतरा से पहले सोमवार रात दो ट्रेलरों में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और चंद सैकंड्स में ही आग ने भीषण रूप ले लिया।
सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक ट्रेलर सवार दो चालक ढिलाना निवासी सतपाल पुत्र भीयाराम विश्नोई, देआत्रा निवासी महेंद्र पुत्र रामुराम आचार्य और खलासी लीलाधर पुत्र जमना राम आचार्य की मौत हो चुकी थी। एक ट्रेलर कोलायत से मिट्टी लेकर निकला था, वहीं दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थीं।




