AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पूरे देश पर छाया मानसून : कोटड़ा में पौने पांच इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 2, 2022
Reading Time: 1 min read
पूरे देश पर छाया मानसून : कोटड़ा में पौने पांच इंच बारिश


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को पूरे देश को कवर कर लिया।  मेवाड़ में प्रवेश के बाद पहले दिन शुक्रवार को मानसून कोटड़ा पर मेहरबान रहा। यहां 24 घण्टे में 119 मिलीमीटर यानी पौने पांच इंच बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून आगे बढ़ते बढ़ते हुए शनिवार को पूरे देश पर छा गया है। पूरे प्रदेश में मानसून ने औसत से करीब 6 दिन पहले दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश अजमेर में 134 मिमी जबकि पश्चिमी राजस्थान के नावा, नागौर में 96 मिमी दर्ज की गई है। कोटड़ा में 119 मिलीमीटर बारिश होने से साबरमती नदी में तेज बहाव शुरू हो गया है। रात भर बारिश का दौर बना रहने से कई खेतों में पानी भी भर गया।

nagar nigam udaipur


 बीते 24 घण्टे में मेवाड़ में यहां 24 मिमी से ज्यादा

बारिश उदयपुर शहर 17 मिलीमीटर, कोटड़ा 119, डाया 72, झाड़ोल 46, मदार 44, सेमारी 42, बड़गाँव 30, वल्लभनगर 24, सलूम्बर 26, कुराबड़ 44, चित्तौड़ जिले के सन्देसर में 80, बड़गाँव 53, कपासन 26, निम्बाहेड़ा 47, भदेसर 40, डूंगरपुर 39, सोम कमला आंबा बांध 33, आसपुर 42, प्रतापगढ़ 20, धरियावद 62, जाखम 35, नागलिया 48, बांसवाड़ा के घाटोल में 30 मिलीमीटर।

जारी रहेगा बारिश का दौर

पिछले 24 घण्टे में अजमेर, उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, जयपुर, नागौर, बाड़मेर व पाली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज हुई है। अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा।

5-6 जुलाई से राजस्थान में अधिकांश जगह बारिश

एक और नया परिसंचरण तंत्र बंगाल की खाड़ी व आसपास के पश्चिमी बंगाल क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इस तंत्र के प्रभाव से 5-6 जुलाई से राज्य में एक और नया बारिश का दौर शुरू होगा इस दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बारिश जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में पुनः बढोतरी होगी। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है।

uit udaipur
mokshi make your home better with our best appliances
Tags: Imd monsoon newsmonsoon entry in rajasthanmonsoon in udaipurUdaipur mausam news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .