उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। युवक की निर्मम हत्या कर लाइव वीडियो बनाकर आतंकी घटना को अंजाम देने के मामले के तीसरे दिन राज्य सरकार ने उदयपुर के एसपी और आईजी को बदल दिया है। राज्य सरकार ने 32 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें उदयपुर संभाग के आईजी और उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ एसपी भी बदल दिए गए हैं।
आईपीएस प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर आईजी लगाया गया है, वहीं विकास शर्मा अब उदयपुर एसपी की कमान संभालेंगे। वहीं राशि डोगरा डुडी को डूंगरपुर एसपी और राजन दुष्यंत को चित्तौड़गढ़ एसपी लगाया गया है।
आतंकियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया

कन्हैयालाल साहू की निर्मम हत्या कर वीडियो वायरल करने वाले दो आंतकी रियाज अख्तारी और गौस मोहम्मद को कोर्ट द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के बाद अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इन आतंकियों को उदयपुर सेंट्रल जेल में रखना मुनासिब नहीं समझा जा रहा था, इसके बाद इन्हें अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।




