मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। मुंबई हाई में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की किरण रिग में उतरने का प्रयास करते समय अरब सागर में ईमरजेंसी लैंडिंग हुई। घटना के समय हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के 6 कर्मी और दो पायलट मौजूद थे। तत्काल ही तटरक्षक बल, भारतीय नौ सेना और ओएनजीसी की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी 9 लोगों को बचा लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कंपनी के लिए काम करने वाले 6 कॉन्ट्रेक्ट वर्कर और 2 पायलट थे। हेलिकॉप्टर मुंबई तट से लगभग 50 समुद्री मील की दूरी पर स्थित रिग पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी यह घटना हुई। हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग किन हालातों में हुई, इस संबंध में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि ओएनजीसी के अरब सागर में कई रिग और इंस्टॉलेशन्स हैं, जिनका उपयोग समुद्र तल के नीचे तेल और गैस का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।



