गुवाहाटी,(एआर लाइव न्यूज)। शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि वर्तमान में उनके पास शिवसेना के 50 विधायक हैं और वे जल्द ही मुंबई लौट आएंगे। वे सभी अपनी मर्जी से और हिंदुत्व के लिए आए हैं।
शिंदे ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर कटाक्ष कर कहा कि वे उन विधायकों के नाम का खुलासा करें, जो उनके संपर्क में हैं और हमारे साथ गुवाहाटी में बैठे हैं।
गौरतलब है कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा था कि गुवाहाटी में लोगों के दो समूह हैं। एक ग्रुप के 15 से 16 लोग हमारे संपर्क में हैं।




