मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे गुट द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इसके डिप्टी स्पीकर ने स्पष्ट किया है कि शिवसेना के लेटरहेड से भेजा गया था और वर्तमान शिवसेना विधायक दल के प्रमुख अजय चौधरी हैं। इसके अलावा अविश्वास प्रस्ताव एक किसी अधिकृत ई-मेल आईडी के बजाए गुमनाम ईमेल आईडी से भेजा गया था।
इधर सियासी संकट के बीच पुलिस ने मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है। शनिवार को शिव सेना भवन में पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इधर पार्टी पहले ही बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करवाने की कार्यवाही शुरू कर चुकी है।

बागियों को बाला साहेब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए : उद्धव
इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कहा है कि बागी विधायक जो चाहें, कर सकते हैं, मैं उनके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करूंगा, लेकिन किसी को भी बालासाहेब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों के परिवार के सदस्यों को दी गयी सुरक्षा वापस ले ली है।
पुणे से पार्टी के बागी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई।इसके बाद पुणे पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी राजनीतिक कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं।



