उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश सहित प्रदेश में कोरोना दबे पांव लौट रहा है। आज राजस्थान में 120 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 785 हो गए हैं। वहीं नागौर में 1 कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया है।
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 56 संक्रमित जयपुर में मिले हैं, जिससे वहां एक्टिव केस 319 हो गए हैं। प्रदेश के 33 में से सिर्फ 8 जिले ही ऐसे हैं, जहां आज की तारीख में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है और न ही कोई कोरोना एक्टिव केस है। जयपुर के बाद सबसे ज्यादा बीकानेर में 94, जोधपुर में 85, अजमेर में 64, अलवर में 46 और उदयपुर में 35 कोरोना एक्टिव केस हैं।
उदयपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगह आ रहे संक्रमित

उदयपुर में आ 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 6 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। आज मिले 9 संक्रमितों में 5 शहरी क्षेत्र और 4 ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 35 हो गयी है। पिछले दिनों की तुलना में कोरोना संक्रमण के मामले उदयपुर में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या हर दिन पिछले दिन की तुलना में बढ़ रही है।
हालां कि इन सबके बीच राहत यह भी है कि यहां सभी कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं, किसी को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आयी है।




