AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीछोला में नहाते समय युवक डूबाः दोस्तों के साथ गया था गणगौर घाट

Lucky Jain by Lucky Jain
June 23, 2022
Reading Time: 1 min read
पीछोला में नहाते समय युवक डूबाः दोस्तों के साथ गया था गणगौर घाट


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के गणगौर घाट पर गुरूवार को पीछोला झील में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। युवक दोस्तों के साथ गणगौर घाट पहुंचा था। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को निकाला गया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।

पुलिस ने बताया कि मल्लातलाई के हर्ष नगर निवासी कुशल नागदा 21 पुत्र गिरीराज नागदा अपने दोस्तों के साथ सुबह 11 बजे गणगौर घाट पर गया था। वहां वह दोस्तों के साथ ही नहाने के लिए पीछोला झील में उतरा।

तैरते हुए वह किनारे से कुछ दूर ही पहुंचा होगा कि गहरे पानी के चलते वह डूबने लगा। उसने बचाने के लिए कई आवाजें लगाई, लेकिन किसी को भी इतना तैरना नहीं आता था कि उसे पानी के बीच में जाकर बचा सके। युवक को डूबता देख वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। देखते ही देखते युवक लोगों के सामने गहरे पानी में डूब गया।

सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही मिनट में सिविल डिफेंस की टीम ने युवक को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोरचरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: gangaur ghat udaipurman drown in pichola lake udaipurpichola lake udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .