AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भू माफियाओं में डर कायम करने अवैध खनन पर सख्ती जरूरी : एसीएस अग्रवाल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 23, 2022
Reading Time: 1 min read
भू माफियाओं में डर कायम करने अवैध खनन पर सख्ती जरूरी : एसीएस अग्रवाल


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 एसीएस ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। खान एवं पेट्रोलियम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा है कि सख्ती के  बावजूद अवैध खनन की शिकायतें आती हैं, उनको लेकर हम सभी को ज्यादा चौकस रहने की जरूरत है। जितनी सख्त हो सके, उतनी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इससे विभाग का मनोबल बढ़ेगा और भू माफियाओं में डर रहेगा।

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने गुरुवार को खान निदेशालय में  अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अरावली की पहाड़ियों से आच्छादित उदयपुर संभाग में प्राकृतिक संपदा एवं बहुमूल्य खनिजों के भंडार है। इनका उचित संरक्षण करना एवं इनके दुरूपयोग के साथ अवैध रूप से होने वाले खनन कार्य को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में खान एवं भू विज्ञान निदेशक डॉ.केबी पंड्या, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) हर्ष सावन सूखा, वित्तीय सलाहकार गिरीश कच्छारा, अतिरिक्त निदेशक (खान मुख्यालय) महेश माथुर, अतिरिक्त निदेशक खान (सतर्कता) एनके कोठारी, अतिरिक्त निदेशक खान (पर्यावरण एवं विकास) पीआर आमेटा, अधीक्षण खनि अभियंता एनके बैरवा सहित संभाग के  अधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे।

nagar nigam udaipur

अतिक्रमण को भी सख्ती से हटाने है

अग्रवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑक्शन वाली जमीन पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश भी दिए और कहा कि यह हमारा नैतिक दायित्व भी बनता है कि यदि हमने किसी को जमीन ऑक्शन में दी है, तो उस पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा न हो। समय पर काम चालू होगा तो हमारा भी रेवेन्यू बढे़गा और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।  

uit udaipur

 खनन प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान भी रखें

अग्रवाल ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखें।  राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली हर संभव सहायता व सुविधा प्रभावित लोगों तक पहुंचाने में अधिकारी सक्रियता दिखाए। राज्य में एम-सैंड नीति लागू करने के साथ ही हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करें और एम-सैंड को बजरी के विकल्प के रूप में जन-जन तक पहुंचाए।  

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: ACS subodh agarwalmines department rajasthanudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .