काबुल,(एआर लाइव न्यूज)। अफगानिस्तान में बुधवार सुबह आए भूकंप ने वहां के चार जिलों में तबाही मचा दी है। भूकंप में 920 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
तालिबान के आपदा प्रबंधन के उप मंत्री शरफ़ुद्दीन मुस्लिम ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कम-से-कम 920 लोग मारे गए हैं और 600 से अधिक घायल हुए हैं.
तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर अलग से लिखा है कि एक भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के चार जिलों को हिला दिया। जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हो हुए हैं। दर्जनों घर नष्ट हो गए हैं। हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए तुरंत क्षेत्र में टीमें भेजें।
जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में बुधवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 6.1 रिक्टर मापी गयी है। बचावकर्मी मलबे में दबे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।




