मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। देश में जहां राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उसी के साथ महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के 11 विधायकों को लेकर मंगलवार सुबह सूरत पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी विधायक और होटल में ठहरे हुए हैं। मंत्री एकनाथ शिंदे राज्यसभा और विधानपरिषद चुनाव के बाद से ही नाराज चल रहे हैं।
यहां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार को खतरा इसलिए है कि क्यों कि इन्हें बहुमत के लिए 144 का आंकड़ा चाहिए होता है, जबकि अभी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी तीनों के मिलाकर बनी महाविकास अघाड़ी सरकार के 153 विधायक हैं। अब इसमें से अगर मंत्री शिंदे सहित 11 विधायक शिवसेना से बगावत कर भाजपा के साथ जाने का फैसला लेते हैं तो उद्धव ठाकरे सरकार को खतरा हो सकता है, क्यों इनके पास बहुमत का आंकड़ा नहीं रहेगा।

विधान परिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक
सरकार के सामने आयी चुनौती के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार दोपहर 12 बजे शिवसेना के सभी विधायकों की तत्काल बैठक बुलाई है। सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने के लिए सख्ती से कहा गया है। यह सोमवार को विधान परिषद चुनाव में संदिग्ध क्रॉस वोटिंग का नतीजा हो सकता है।
गौरतलब है कि शिवसेना की 56वीं वर्षगांठ से ही पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच कथित तौर पर खींचतान शुरू हो गई थी। राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना में फूट पड़ सकती है।



