AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ससुराल आए युवक की आठ महीने की गर्भवति पत्नी के सामने कर दी हत्या

Lucky Jain by Lucky Jain
June 20, 2022
Reading Time: 2 mins read
ससुराल आए युवक की आठ महीने की गर्भवति पत्नी के सामने कर दी हत्या


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपियों को दी थी चुनौती

काजल नाम की युवति के कारण हुई थी रंजिश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के सज्जनगर में सोमवार को बदमाशों ने एक युवक की हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। युवक अली उर्फ मोहम्मद घिजाली (27) उस समय उसके अंबामाता के सज्जनगर स्थित ससुराल में था। आरोपियों ने युवक को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। युवक की 8 महीने की गर्भवति पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की।

मृतक अली और आरोपी सद्दाम दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। बताया जा रहा है कि काजल नाम की युवति को लेकर सद्दाम और अली के बीच पूर्व में भी गालीगलौज हो चुकी थी और रंजिश बढ़ती जा रही थी।

mokshi make your home better with our best appliances

सरेआम हुई इस हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इकट्ठा होकर वारदात के प्रति विरोध जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि खुलेआम वारदातें कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आरोपी बदमाशों को दी थी चुनौती

man murdered by criminals in front of his pregnant wife in udaipur city -1

पुलिस ने बताया कि घंटाघर के चितौड़ों का टिंबा निवासी अली उर्फ मोहम्मद घिजाली टैक्सी चालक था। एक सप्ताह पहले अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर शहर के कुख्यात बदमाश सद्दाम कांकरोली को चुनौती दी थी। तब से ही सद्दाम कांकरोली अली को मारने की फिराक में था। अली गर्भवति पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहां सद्दाम अन्य नशेड़ी बदमाशों के साथ पहुंच गया। अली को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और डंडों व तलवारों से ताबड़तोड़ कई वार किए। पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की।

इमरान कुंजड़ा गैंग का है सद्दाम कांकरोली

सद्दाम कांकरोली मूलतः राजसमंद का रहने वाला है और कुख्यात बदमाश है। उदयपुर में सद्दाम बदमाश इमरान कुंजड़ा की गैंग का साथी है। लेकिन इमरान कुंजड़ा के जेल जाने के बाद से सद्दाम कांकरोली का गुजारा काफी मुश्किल से चल रहा था। इधर सद्दाम ने काजल नाम की युवति से शादी की थी, सद्दाम से शादी से पहले काजल अली के संपर्क में थी। ऐसे में काजल को लेकर अली और सद्दाम के बीच पहले भी गालीगलौज हो चुकी थी।

uit udaipur
Tags: crime in udaipurhistory sheeter udaipurhistorysheeter killed historysheetermurder in udaipurudaipur murder case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .