AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गांधी ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय समारोह

Lucky Jain by Lucky Jain
June 20, 2022
Reading Time: 1 min read
international yoga day in udaipur program will be held at gandhi ground


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में उदयपुर जिला मुख्यालय पर शहर के गांधी ग्राउंड में मंगलवार की सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘मानवता के लिए योग‘‘रखी गई है।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं अपने जीवन में योग को अपनाने की अपील की है। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी, विभिन्न सगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।

nagar nigam udaipur

आज किया योग का पूर्वाभ्यास

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोमवार अपराह्न आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रद्युम्न कुमार राजौरा, उपनिदेशक डॉ रमेश बैरवा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अंतिम रूप प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला योग प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य, ओमप्रकाश सुथार व डॉ अतुल सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे। जिला योग प्रभारी डॉ. औदिच्य ने बताया कि सोमवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग का पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस दौरान योग विशेषज्ञ डॉ. राजीव भट्ट, मुकेश पाठक अशोक जैन व इकबाल गौरी व शुभा सुराणा ने योगाभ्यास करवाया।

uit udaipur

तीन दिवसीय निशुल्क योग कार्यशाला में कराया योगाभ्यास

आरोग्य विहार धाम और विश्वेश्वर्या फाउंडेशन की ओर से चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क योग कार्यशाला के दूसरे दिन हिरणमगरी स्थित स्वागत वाटिका में योग साधक भरत मेनारिया, योग साधिका प्रेमबाला राजपुरोहित एवं शिवानी त्रिवेदी ने योगाभ्यास कराया। आरोग्य विहार धाम के डॉ विक्रम मेनारिया ने बताया कि मुख्य अतिथि केसीसीआई अध्यक्ष एवं सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक गिरीश शर्मा और उदयपुर कॉलेज ऑफ योग के निदेशक डॉ गजेन्द्र सरोहा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: ar live newsgandhi ground udaipurinternational yoga dayinternational yoga day in udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .