उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को आयुर्वेदिक कॉलेज राड़ाजी चौराहा में आयोजित शिविर में 95 पट्टे एवं 3 भूखण्डों के आवंटन पत्र जारी किये गये। शिविर में नामान्तरण के 73 प्रकरणों, भवन मानचित्र अनुमोदन के 93 प्रकरण, लीज जमा करने के 91 एवं उप विभाजन/एकीकरण के 01 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।
शिविर में न्यास सचिव बालमुकुंद असावा, विशेषाधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान आदि थे। यूआईटी सचिव असावा ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 9494 पट्टे, 4948 भवन निर्माण स्वीकृति, 229 भूखण्डों के उपविभाजन/एकीकरण, 4559 नामान्तरण, 4068 लीज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।



