बूंदी,(एआर लाइव न्यूज)। बूंदी में पहाड़ी पर स्थित डोबरा महादेव मंदिर में रविवार देर रात घुसे बदमाशों ने पुजारी की हत्या कर दी और मंदिर से बेशकीमती प्राचीन मूर्ति चोरी कर ले गए। सुबह जब क्षेत्रवासी मंदिर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी लाखेरी निवासी विवेकानंद शर्मा की हत्या हुई है। मंदिर में ठाकुरजी की काले पत्थर से बनी प्राचीन मूर्ति थी, आशंका है कि बदमाश मूर्ति चोरी करने आए थे, इस दौरान मंदिर के पुजारी ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने पुजारी की हत्या कर दी और फिर मूर्ति चोरी कर ले गए।



