AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बांग्लादेश: कैमिकल कंटेनर डिपो में विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, 43 की मौत, 450 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
June 5, 2022
Reading Time: 1 min read
bangladesh-43-killed-450-injured-in-massive-fire-at-chemical-container-depot


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका,(एआर लाइव न्यूज)। बांग्लादेश में शनिवार रात कैमिकल कंटेनर डिपो में विस्फोट के साथ भीषण आग लग गयी। हादसे में 43 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 450 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा बांग्लादेश के चटगांव में सीताकुंडा के कदमरासुल क्षेत्र स्थित कैमिकल कंटेनर डिपो में हुआ। डिपो में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड जैसे कई तरह के कैमिकल रखे हुए थे।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लोगों की मौत पर शोक जताया और बचाव अभियान के लिए सभी सुविधाएं जुटाने का आदेश दिया। अधिकारियों ने एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति का गठन कर अगले तीन दिनों में रिपोर्ट देने की मांग की है।

indira gandhi shahari rojgar guarantee yojana - 1

कैमिकल कंटेनर्स में एक के बाद एक हुए कई विस्फोट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.45 की है। एक कंटेनर में विस्फोट के साथ आग लग गयी। चंद मिनटों में ही आग डिपो में रखे दूसरे कैमिकल कंटेनर्स तक पहुंच गयी। जिससे एक के बाद एक कंटेनरों में विस्फोट हुए और डिपो पर आग ने विकराल हो गयी।

इस दौरान डिपो पर नाईट शिफ्ट कर रहे कर्मचारी वहां फंस गए। बचाव कार्य कर रहे पुलिसकर्मी और बचावदल ने मौके से 43 शव बरामद किए हैं, जिन्हें अस्पताल की मोरचरी में शिफ्ट करवाया जा चुका है। वहीं घायल हुए 450 से अधिक लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

आस-पास बने घरों के खिड़कियों-दरवाजों के शीशे टूट गए

विस्फोट की तीव्रता इतनी की आस-पास बने घरों के खिड़कियों-दरवाजों के शीशे टूट गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैमिकल कंटेनर्स में आग लगने से साथ हुए विस्फोट इतने भीषण और तीव्र थे कि डिपो के आस-पास बने घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। धमाकों की आवाजें डिपो से करीब 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए। इससे रातभर लोगों में दहशत बनी रही।

बीएम कंटेनर डिपो को एक अंतर्देशीय कंटेनर डिपो के रूप में स्थापित किया गया है जो मई 2011 से काम कर रहा है। निजी कंटेनर डिपो बंगाल की खाड़ी की खाड़ी से सटे छत्रग्राम के सीताकुंडा क्षेत्र में 21 एकड़ भूमि पर बनाया गया था।

UIT udaipur door to step delivery services
Tags: 43 killed in massive fire chemical depot43 killed in massive fire chemical depot bangladeshar live newsbangladesh newsinternational newsnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .