AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

MBBS की एक सीट पर 20 छात्रों में रहेगी प्रतिस्पर्द्धा: 18.60 लाख ने किया आवेदन

Lucky Jain by Lucky Jain
May 26, 2022
Reading Time: 1 min read
more than 18 lakh students apply for neet ug exam 2022


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समय सीमा एवं कुछ नियमों में बदलाव, 14 विदेशी केंद्र भी होंगे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेडिकल में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षा नीट यूजी-2022 के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। परीक्षा 17 जुलाई को 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष परीक्षा का समय 3 घंटे से बढ़ाकर 3 घंटे 20 मिनट कर दिया गया है। साथ ही इस वर्ष उम्र के मापदंड को फिर से सम्मिलित कर लिया गया है।

करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की परीक्षा में भरे गए आवेदनों की संख्या में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आवेदन पंजीयन क्रमांक के अनुसार इस बार 18 लाख 60 हजार आवेदन भरे गए हैं, जो कि अब तक सर्वाधिक ग्रोथ दर 15.18 प्रतिशत रही है। वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में मात्र 17 हजार 337 आवेदन बढ़े थे, लेकिन गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 लाख 45 हजार 223 आवेदन अधिक प्राप्त हुए हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ गयी है।

वर्तमान में भारत में कुल 607 सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेज है, जिनमें 91415 एमबीबीएस सीट हैं। एक सीट के लिए लगभग बीस विद्यार्थी दौड़ में है। सरकारी कॉलेज में तो प्रतिस्पर्धा दुगुनी है, यहां एक सीट के लिए लगभग चालीस विद्यार्थी दौड़ में शामिल है।

mokshi make your home better with our best appliances

543 भारतीय और 14 विदेशी शहरों में भी परीक्षा

विकास छाजेड़ ने बताया नीट यूजी 543 भारतीय व 14 विदेशी शहरों में होगी। विदेशों में ज्यादातर शहर दक्षिण एशिया व खाड़ी के देश हैं। यूएई, थाइलैंड, श्रीलंका, कतर, नेपाल, मलेशिया, कुवैत, नाइजीरिया, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, सिंगापुर के एक या एक से अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र यूएई में अबूधाबी, दुबई, शारजाह में स्थापित किए गए हैं।

त्रुटि सुधार प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक कर सकेंगे बदलाव

नीट यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण कर चुके अभ्यर्थी के आवेदन में यदि कुछ त्रुटि रह गई है तो त्रुटि सुधार विंडो प्रारंभ हो गयी है जो की 27 मई रात नौ बजे तक खुली रहेगी। करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की त्रुटि सुधार हेतु अभ्यर्थी को एनटीए नीट की वेबसाइट पर जाना है और उपलब्ध लिंक पर जाकर त्रुटि सुधार के लिए प्रक्रिया करनी है। मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, स्थायी पता, पत्राचार पता और राष्ट्रीयता को छोड़कर अन्य सभी विवरणों, अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर आदि को बदलने की अनुमति है।

UIT udaipur door to step delivery services
Tags: MBBS NEET 2022national newsneet ug exam 2022vikas chhajed

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .