AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टेक्सास के स्कूल में घुसे हमलावर ने बच्चों पर की अंधाधुंध फायरिंग : 18 बच्चों सहित 19 लोग मारे गए

Lucky Jain by Lucky Jain
May 25, 2022
Reading Time: 1 min read
texas firing attack at elementary school 18 children and adults killed


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेक्सास,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिका के शहर टेक्सास के एलिमेंट्री स्कूल में घुसे एक बंदूकधारी हमलावर ने बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियां लगने से 18 बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गयी है। बचाव में एक सीमा गश्ती एजेंट ने हमलावर पर गोली चलाई, जिसमें हमलावर मारा गया। मारे गए सभी बच्चे 7 से 10 साल की उम्र के थे।

मारे गए लोगों में 1 स्कूल शिक्षक भी शामिल हैं। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, 13 बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। 60 वर्षीया स्कूल टीचर और एक 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर की पहचान सल्वाडोर रामोस के रूप में की, जो कि सैन एंटोनियो से लगभग 135 किलोमीटर पश्चिम में भारी लातीनी समुदाय का निवासी था।

करीब 10 दिन पहले न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में भी एक हमलावर ने व्यापारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिसमें 10 दुकानदार मारे गए थे। सुपरमार्केट में हुई घटना को नस्लवादी हमला बताया गया था।

सीमा गश्ती एजेंट ने हमलावर को मार गिराया, वरना और बच्चे मारे जाते

जानकारी के अनुसार जब बंदूकधारी हमलावर स्कूल में घुसा और उसने बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग की, तब ही वहां पास से एक सीमा गश्ती एजेंट गुजर रहा था। उसने जैसे ही स्कूल के अंदर बच्चों पर फायरिंग होती देखी, बचाने के लिए वह स्कूल के अंदर घुस गया और बंदूकधारी हमलावर को गोली मार दी। हालां कि इस दौरान हमलावर के हमले से वह एजेंट भी घायल हो गया है।

mokshi make your home better with our best appliances

ग्रीष्म अवकाश से पहले स्कूल की कक्षाओं का यह आखिरी सप्ताह था

अमेरिका के स्कूलों में भी इसी सप्ताह से ग्रीष्म कालीन अवकाश शुरू होने वाले थे। इस घटना से पूरा शहर खौफ में है। स्कूल के भवन को सिक्योरिटी फोर्सेज ने घेरा हुआ है। खूफिया पुलिस स्कूल के अंदर से साक्ष्य जुटा रही है।

UIT udaipur door to step delivery services
Tags: 18 children and adults killed in school texas americaamerica breaking newsinternational newstexas firing attacktexas firing attack at elementary school

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .