पटना,(एआर लाइव न्यूज)। बिहार के पूर्णिया जिले में जलालगढ़ थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास सोमवार तड़के ट्रोला पलटने से हुए हादसे उदयपुर के 8 लोगों की मौत हो गयी। ट्रोला सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था, जिसमें बोरवेल (बोरिंग) के पाइप लदे थे थे और ट्रोला चालक, कंडक्टर सहित 16 मजदूर सवार थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतक उदयपुर के खेरवाड़ा तहसील के निवासी बताए जा रहे हैं।
थानाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में 8 मजदूर की मौत हुई है। ये सभी राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले थे। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। संभावना जताई जा रही है कि चालक के झपकी आने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

ट्रोला में लदे लोहे के बोरिंग पाइप के नीचे दबने से 8 मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं 3 गंभीर घायल हैं। हादसे के समय ट्रक में सवार सभी मजदूर सो रहे थे, ऐसे में हादसे के समय किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। मृतक उदयपुर के खेरवाड़ा तहसील के बताए जा रहे हैं।





