AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अवैध खनन रोको अभियान : सात दिन में 795 वाहन एवं मशीनरी जब्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 23, 2022
Reading Time: 1 min read
अवैध खनन रोको अभियान : सात दिन में 795 वाहन एवं मशीनरी जब्त


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2 करोड़ 83 लाख का जुर्माना भी वसूला

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। अवैध खनन गतिविधियों को रोकने प्रदेश में 15 मई से शुरू हुए संयुक्त जांच अभियान में अब तक 795 वाहन एवं मशीनरी जब्त की जा चुकी है। इस दौरान 2 करोड़ 83 लाख का जुर्माना भी वसुला गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने सोमवार को अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।

डॉ.अग्रवाल ने बताया कि माइंस, राजस्व,पुलिस, परिवहन और वन विभाग की संयुक्त टीमोंं ने सात दिनों में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के 587 प्रकरण सामने आए है। इनमें सर्वाधिक 68 प्रकरण जयपुर के है। भीलवाड़ा 58 प्रकरण, अजमेर 38, जोधपुर 31, सिरोही 28 राजसमंद व नागौर 26-26, भरतपुर और उदयपुर में 24-24 और बाड़मेर में 22 प्रकरण सामने आए है। शेष जिलों में 20 से कम प्रकरण दर्ज हुए है।

nagar nigam udaipur jheel swachchhta abhiyan

निदेशक माइंस केबी पण्डया ने बताया कि जांच अभियान के दौरान वसूली ना होने वाले 795 वाहन-मशीनरी में से सर्वाधिक 127 भीलवाड़ा व 110 जयपुर के हैं। समीक्षा बैठक में डीएस राजेन्द्र मक्कड, नीतू बारुपाल, अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा, ओएसडी महावीर प्रसाद मीणा, अतिरिक्त निदेशक अजय शर्मा, एसजी सुनील वर्मा भी मौजूद थे।

प्रदेश में 72 एफआईआर दर्ज

डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जांच प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ कुल 72 एफआईआर दर्ज हुई है। भीलवाड़ा मेें अब तक सबसे ज्यादा 31 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सिरोही में 14 और धौलपुर में 10 एफआईआर दर्ज हुई है। मौके पर 1091 टन खनिज की जब्ती की गई है जिसमें भी भीलवाड़ा आगे हैं। भीलवाड़ा में 625 टन खनिज मौके पर जब्त किया गया है। जांच अभियान के दौरान 2 करोड़ 83 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। प्रदेश में अभी भी 11072 टन जब्तशुदा खनिजों में 1875 टन भीलवाड़ा और 1439 टन से अधिक खनिज जयपुर टीम द्वारा जब्त किया हुआ है।

UIT udaipur door to step delivery services
Tags: ACS subodh agarwalAction against illegal miningCM Ashok Gehlotdepartment of mines rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .