नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। पेट्रोल-डीजल की आए दिन बढ़ रही किमतों से परेशान आमजन को शनिवार को बड़ी राहत मिली है।
केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 8 रूपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रूपए प्रति लीटर कम करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से पेट्रोल की कीमत 9.5 रूपए और डीजल की कीमत 7 रूपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की नयी रेट आज शनिवार मध्य-रात्रि 12 से लागू हो जाएगी।

यह खबर सुनते ही लोगों को बड़ी राहत मिली है जो पिछले कई समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतोंं में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने से परेशान थे। पेट्रोल और डीजल की रेट कम होने से माल भाड़ा भी कम होगा और इससे महंगाई पर भी किसी न किसी रूप में नियंत्रण लगेगा। परिवहन सेवाएं भी सस्ती हो सकती है।




