एक के कपड़े फटे, थाने पहुँचा मामला
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर के वार्ड नम्बर 67 के अलीपुरा क्षेत्र में गुरुवार को सड़क पेवरीकरण के दौरान भाजपा पार्षद कुसुम पंवार और पूर्व पार्षद प्रतापसिंह चौहान आपस में उलझ पड़े।
निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन के यहाँ से रवाना होने के कुछ देर बाद भाजपा के कुछ पार्षदों और गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी की मौजूदगी में पहले तो कुसुम पंवार और प्रताप सिंह के बीच तर्क-वितर्क हुआ। उसके बाद बात इतनी बढ़ी कि प्रताप सिंह चौहान के कपड़े फट गए। बाद में कुसुम पंवार और प्रताप सिंह भूपालपुरा थाने पहुँचे और एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी।
प्रताप सिंह भी भाजपा पार्षद रह चुके है
प्रताप सिंह नगर निगम में भाजपा के पार्षद रह चुके है, उनको समिति अध्यक्ष भी बनाया था। पिछले निगम चुनाव में पत्नी के लिए टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कुसुम पंवार के सामने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था। इसमें कुसुम चुनाव जीत गई। उसके बाद से दोनों में अनबन चल रही है।

दोनों के अपने अपने तर्क
इस मामले में प्रताप सिंह ने कुसुम पंवार पर अशब्द बोलने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ कुसुम पंवार का कहना है कि प्रताप सिंह ने उनको चुन्नी खिंची तो उन्होंने चुन्नी को वापस अपनी तरफ खींचा तो थोड़ा सा हाथ टच हो गया। कपड़े तो प्रताप सिंह ने खुद ही फाड़े।




