AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पेरेलाइज्ड महिला की पलक कुतर गया चूहा

Lucky Jain by Lucky Jain
May 17, 2022
Reading Time: 1 min read
rat bite eyelid of paralysed lady in icu ward mbs hospital kota


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा के एमबीएस सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पेरेलाइज्ड महिला की पलक चूहा द्वारा कुतरने का गंभीर मामला सामने आया है। रात को महिला के पति की आंख खुली और उसने महिला देखा तो उसकी पलक से खून टपक रहा था। मामला सामने आने के बाद चिकित्सकों ने महिला की आंख का उपचार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला मरीज रूपवती बीते 46 दिनों से एमबीएस अस्पताल के न्यूरो स्ट्रोक यूनिट में भर्ती हैं। उसका पूरा शरीर पेरेलाइज है और इससे वह बोल भी नहीं पाती हैं।

महिला के पति देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार देर रात 3 बजे वे आईसीयू में पत्नी रूपवती के पास ही सो रहे थे। पत्नी ने बमुश्किल थोड़ी हलचल की गर्दन हिलाई, तो उनकी नींद खुल गयी। उन्होंने देखा कि चूहा सीधी आंख की पलक कुतर गया है और आंख से खून टपक रहा है। इस पर उन्होंने चिकित्सकों को बुलाया। चिकित्सकों ने नेत्र रोग विभाग में कंसल्ट किया और उपचार किया।

हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर समीर टंडन ने कहा कि महिला की सीधी आंख की पलक पर चूहे ने काटा है। मामले की जांच करवाई जा रही है कि किसकी लापरवाही से ऐसा हुआ है। आईसीयू वार्ड में पेस्ट कंट्रोल का कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके बावजूद चूहा वार्ड में आकर मरीज का काट लेता है, तो इस संबंध में जांच करवाई जाएगी।

वहीं आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों का कहना है कि बड़ी संख्या में चूहे आईसीयू में मौजूद हैं और इधर-उधर घूमते रहते हैं।

UIT udaipur door to step delivery services
Tags: Kota MBS Hospitalkota newsrajasthan newsrat bite eyelid of paralysed ladyrat bite eyelid of paralysed lady in icu ward mbs hospital kota

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .