उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी ने सोमवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत राड़ाजी चौराहा स्थित आयुर्वेद कॉलेज में शिविर रखा।
सचिव बालमुकुंद असावा की मौजूदगी में हुए इस शिविर में 100 लोगों को पट्टे बांटे गए जिनको इस दिन का वर्षों से इंतजार था। शिविर में 36 भूखण्डों के आवंटन पत्र भी जारी किये गये। इसके साथ ही नामान्तरण के 32 प्रकरणों, भवन मानचित्र अनुमोदन के 105 प्रकरण, लीज जमा करने के 90 एवं उपविभाजन,एकीकरण के 5 प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। यूआईटी के ओएसडी कृष्णपाल सिंह चौहान भी मौजूद थे।
अब तक 8894 पट्टे बांट चुकी यूआईटी
प्रशासन शहरो के संग अभियान के तहत यूआईटी अब तक लगे शिविर में कुल 8894 पट्टे बांट चुकी है। जबकि 4364 भवन निर्माण स्वीकृति, 201 भूखण्डों के उपविभाजन,एकीकरण, 4021 नामान्तरण, 3595 लीज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण भी अलग अलग जगह लगे शिविर में किया जा चुका है।




