AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नव संकल्प चिंतन शिविर: महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर कांग्रेस तेज करेगी संघर्ष

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 14, 2022
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के कोडिय़ात क्षेत्र स्थित रिसोर्ट में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस जन जागरण अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

शिविर के लिए बनाई गई छह कमेटियों ने शनिवार को भी अपने अपने विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया। शिविर में सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेट्री, प्रभारियों, पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी की बैठक भी ली। दूसरे दिन की हुई चर्चा में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस महंगाई, अर्थ व्यवस्था के मौजूदा दौर व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनसंघर्ष को और तेज करेगी। बेरोजगारी युवाओं के सामने सबसे बड़ा मुद्दा है। बैठक में इस बड़े मुद्दें पर चर्चा हुई। आने वाले महीनों में राहुल गांधी देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर सकते है। संगठन के सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

nagar nigam udaipur

गैर भाजपा शासित राज्य के साथ केंद्र का भेदभावपूर्ण रवैया

शनिवार को शिविर स्थल पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि केंद्र का गैर भाजपा शासित राज्य के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया रहता है। महंगाई बढ़ती जा रही है केंद्र का उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। देश की आर्थिक व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। देश के आर्थिक हालात अभी ठीक नहीं है। केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल है। भूपेंंद्र हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी तो नहीं कर पायी, किसानों का कर्जा जरूर दोगुना कर दिया। केंद्र की तरफ से किसानों को राहत देने कोई कदम नहीं उठाया। राजस्थान सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया है।

कल राहुल गांधी का संबोधन होगा

शिविर के तीसरे और अंतिम दिन रविवार सुबह 10 बजे शिविर को लेकर बनाई गई छह कमेटियां अपनी अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेश करेंगे। सुबह 11 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। दोपहर तीन बजे पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन होगा। राहुल के संबोधन बाद राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा धन्यवाद भाषण देंगे और शाम करीब सवा चार बजे तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर का समापन होगा। इस पूरे शिविर का दारोमदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर है।

UIT udaipur door to step delivery services
air force helicopter controls fire of hill area udaipur
Tags: bhupendra huddaINCnational newsnav sankalp chintan shivirRahul gandhisonia gandhiudaipur nav sankalp chintan shivirudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .