AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका उदयपुर पहुंचे, चिंतन शिविर बाद कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 13, 2022
Reading Time: 1 min read
सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका  उदयपुर पहुंचे, चिंतन शिविर बाद कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने दिए बदलाव के संकेत

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर में शामिल होने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेता शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। राहुल गांधी चेतक एक्सप्रेस से तो सोनिया और प्रियंका गांधी हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचे।
इधर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कोडियात स्थित रिसोर्ट मेें पत्रकार वार्ता में कहा है कि इस शिविर के बाद कांग्रेस में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में युवा भागीदारी बढ़ानेे अब हर स्तर की कमेटी में कम से कम 50 प्रतिशत युवाओं को शामिल किया जाएगा।

बूथ और ब्लॉक के बीच बनेगी मंडल समितियां

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस में अब बूथ व ब्लॉक के बीच मंडल समितियां भी बनेगी। उन्होंने बताया कि पहले के जमाने में बने संगठन में सबसे नीचे की ईकाई बूथ होता है उसके बाद सीधा ब्लॉक आ जाता। इसके बीच बड़ा गेप है। राजस्थान में औसतन 100 बूथ पर एक ब्लॉक है।ऐसे में अब बूथ व ब्लॉक के बीच मंडल समितियांं बनेगी। 15 से 20 बूथ पर एक मंडल समिति बनाने पर चर्चा चल रही है।

दोपहर बाद सोनिया के भाषण से होगी नव संकल्प चिंतन शिविर की विधिवत शुरूआत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सहित प्रदेश नेताओं ने सोनिया, राहुल और प्रियंका की अगवानी की। इसके बाद कोडियात स्थित रिसोर्ट पहुंचे। दोपहर बाद सोनिया गांधी के भाषण के साथ ही तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर की विधिवत शुरूआत होगी। नव संकल्प चिंतन शिविर में राजनैतिक, सामाजिक न्याय-सशक्तिकरण, अर्थ व्यवस्था, कांग्रेस की संगठनात्मक व्यवस्था, किसान और खेत मजदूर, युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर केेंद्रित रहेगा।

सुरक्षा के खास बंदोबस्त

कांग्रेस द्वारा चिन्हित इन 6 विषयों को लेकर गठित किए गए समूह इन विषयों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद सामुहिक चर्चा होगी। नव संकल्प शिविर में करीब 430 कांग्रेसजन शामिल हो रहे है। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। खासकर रामपुरा चौराहा से लेकर कोडियात स्थित शिविर स्थल तक सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए है।

air force helicopter controls fire of hill area udaipur
udaipur uit advertisement
Tags: ajay makanCM Ashok Gehlot Udaipur visitcongress nav sankalp chintan shivir at udaipurSonia Rahul and Priyanka Gandhi reached Udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .