उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एक्सीडेंट में टूटा कंधा निकालकर जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में रीवर्स शोल्डर ऑर्थोप्लास्टी करते हुए नया कंधा लगाया गया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि केसरियाजी निवासी मणीबाई (55) पिछले दिनों एक्सीडेंट में घायल हो गई थी। इसमें इनके लेफ्ट साइड का कंधा पूरी तरह टूट गया था। इमरजेंसी में लाने व विभिन्न जांचों के बाद कंधे का टूटा हिस्सा निकालना और नया कंधा लगाना तय किया गया।
स्वीजरलैंड से प्रशिक्षित डॉ. गौरव जैन ने अत्याधुनिक रीवर्स शोल्डर आर्थोप्लास्टी करना तय किया गया। उन्होंने बतया कि पहले इस उम्र में कंधा क्षतिग्रस्त होने पर उसे ऐसे ही रहने दिया जाता था या फिर ऑपरेशन किया भी जाता तो उसका परिणाम सटिक नहीं बैठता था। लेकिन अब रीवर्स शोल्डर आर्थोप्लास्टी में टूटा हिस्सा बाहर निकालकर नया शोल्डर लगाया गया। ऑपरेशन के अगले दिन ही मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।
तीसरे सप्ताह मरीज मंगलवार को पुनः डॉ. गौरव जैन को दिखाने आए, जिन्हें दर्द से राहत रही और अब फिजियोथैरेपी देकर हाथ उठाने का व्यायाम शुरू किया गया।


