AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कांग्रेस मुक्त भारत कभी होगा नहीं, ऐसी बातें करने वाले खुद कभी मुक्त हो जाएंगे : गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 12, 2022
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नव संकल्प चिंतन शिविर से पहले सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में होने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर की शुक्रवार को शुरूआत होगी। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित करीब 430 कांग्रेसजन शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े संगठनात्मक आयोजन का दामोदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर है। शिविर की पूर्व संध्या पर कोडियात स्थित अनन्ता रिसोर्ट में गुुरुवार को प्रेस कांफ्रेस में अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर खुलकर जुबानी हमला बोला।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अफसोस होता है जब सुनते है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। ऐसे लोग सत्ता में बैठे हुए है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते है। कांग्रेस मुक्त भारत कभी होगा नहीं, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद कभी मुक्त हो जाएंगे। तीन दिन तक चिंतन होगा और नए संकल्प के साथ जाएंगे हमारे सभी चिंतक। देशवासी कांग्रेस से उम्मीद करते है। लोग आज भी कहते है कि कांग्रेस की मुख्य विपक्षी पार्टी है। यह शिविर कामयाब रहेगा। यह चिंतन शिविर मामूली नहीं है। इसके माध्यम से कांग्रेस एक संदेश देगी। डोटासरा ने कहा कि भाजपा लोगों को भडक़ाने का काम रही है यह बात लोग जान चुके है।

air force helicopter controls fire of hill area udaipur

नव संकल्प शिविर में इन 6 विषयों पर होगा फोकस

सुरजेवाला ने बताया कि नव संकल्प चिंतन शिविर में राजनैतिक, सामाजिक न्याय सशक्तिकरण,अर्थ व्यवस्था,कांग्रेस की संगठनात्मक व्यवस्था, किसान और खेत मजदूर, युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर केेंद्रित रहेगा। कांग्रेस ने देश को विभिन्न परिस्थितियों से उबारने के लिए 6 विभिन्न विषयों को चिन्हित कर उन विषयों पर समूहों का गठन किया है। यह समूह अपना प्राथमिक अध्ययन चर्चा व नीति निर्धारण के लिए चिंतन शिविर में रखेंगे। शिविर में 430 चिंतकों को आमंत्रित किया गया है।

सुरजेवाला ने बताया कि उदयपुर में तीन दिन चिंतन मिथन होगा और इस चिंतन मथन का जो निष्कर्ष निकलेगा उसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रखा जाएगा और उसके बाद उसे कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखकर अंतिम रूप दिया जाएगा। सुरजेवाला ने दावा किया कि जो निष्कर्ष निकलेगा वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को न सिर्फ वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से उबार कर नई दिशा देगा बल्कि भारत के भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

udaipur uit advertisement
Tags: CM Ashok Gehlot Udaipur visitcongress nav sankalp chintan shivir at udaipurcongress three day nav sankalp chintan shivir

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .