AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान के इन शहरों में छुपा है बेशकीमती भंडार: राज्य को 6800 करोड़ रूपए के राजस्व की संभावना

Lucky Jain by Lucky Jain
May 10, 2022
Reading Time: 1 min read
valuable reserves are hidden in these cities of Rajasthan State likely to earn Rs 6800 crore


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सचिवालय में मंगलवार को नगरीय क्षेत्रों में खनिजों के खनन, वन भूमि के डायवर्जन और बजरी संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर सुबोध अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर और भीलवाड़ा के शहरी क्षेत्र में चेजा पत्थर, सेंड स्टोन, पीला चूना पत्थर, ग्रेनाइट, बाल क्ले, सिलिका सेंड, बजरी, ग्रेवल और आयरन के भंडार उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के इन 6 शहरों के प्राधिकरण व नगर विकास न्यास की भूमि में 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में 2 हजार 400 मिलियन टन से अधिक खनिज भंडारों को चिन्हित और उनका आंकलन किया गया है। इन क्षेत्रों में वैध खनन के लिए नगरीय विकास विभाग से आवश्यक अनुमति जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान के तौर पर इन भंडारों में वैध खनन से राज्य सरकार को करीब 6 हजार 800 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

air force helicopter controls fire of hill area udaipur

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उपलब्ध खनिजों के अनुसार जयपुर में खनन लीज के 40 से 45 प्लॉट्स, जोधपुर में 400 से 600 प्लॉट्स, जैसलमेर में 40 से 45 प्लॉट्स, अजमेर में 240 से 250 प्लाट्स, बीकानेर में 80 से 100 प्लाट्स और भीलवाड़ा में 20 से 25 प्लाट्स की नीलामी की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि इससे शहरी क्षेत्र में आ गए खनिज क्षेत्रों में वैध खनन हो सकेगा। वहीं, राज्य सरकार को राजस्व व रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में आ गए खनन क्षेत्रों में खनन अनुमति जारी कराने के लिए नगरीय विकास विभाग से समन्वय बनाते हुए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

urban development tax udaipur nagar nigam
uit udaipur
Tags: mining in urban areamining updaterajasthan newssubodh agrawalurban area mining plotvaluable mines in rajasthanvaluable reserves are hidden in these cities of Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .