उदयुपर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कर ने बाइक और सड़क किनारे चल रहे युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक और एक राहगीर की मौत हो गयी, वहीं कार चालक और दो बच्चे घायल हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को मोरचरी पहुंचाकर परिजनों को सूचित किया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गुजरात नंबर की कार उदयपुर से गोगुंदा हाईवे पर जा रही थी, कार तेज गति में थी। महादेव मंदिर के पास मोड़ पर तेज गति कार अनियंत्रित हो गयी और एक बाइक और राहगीर को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक और राहगीर दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी। वहीं कार चालक व कार में बैठे दो बच्चे घायल हैं।




