श्रीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग पहलगाम कें वन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अनंतनाग के पहलगाम इलाके बटकूट के पूर्व में श्रीचंद टॉप फॉरेस्ट एरिया में मुठभेड़ हुई है।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने जंगल की घेराबंदी कर दी है और ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की जानकारी दी है।



