नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मनरेगा कोष में हुए गबन से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में राजस्थान, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य कुछ राज्यों में छापेमारी की है। ईडी की टीमें अलग-अलग राज्यों के 18 स्थानों पर छापेमारी कर दस्तावेज जुटा रही हैं। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत चल रही है।
मनरेगा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के लोगों में इसको लेकर खलबली मच गई है। काफी समय से इसकी शिकायतें मिल रही थीं। मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के बाद मामले के बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई गई। इसके बाद ईडी की टीम ने एक साथ कुल 18 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

ईडी ने रांची, खूंटी (झारखंड), जयपुर (राजस्थान), गुरुग्राम, फरीदाबाद (हरियाणा), चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर (बिहार), कोलकाता आदि जगहों पर छापे मारे हैं।
सफेदपोश अधिकारी और नेताओं के खिलाफ मिले इनपुट खंगाल रही ईडी
झारखंड के खूंटी जिले में मरनेगा कोष में 18 करोड रूपए से अधिक के कथित गबन मामले में ईडी टीम खनन सचिव परिसर, एक आईएएस अधिकारी के आवास व अन्य ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। मामला वर्ष 2008 से 2011 के बीच का है। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत चल रही है।
ईडी की टीमें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई सफेदपोश अधिकारी और नेताओं के खिलाफ मिले इनपुट को भी खंगाल रही हैं। ईडी ने रांची, खूंटी (झारखंड), जयपुर (राजस्थान), गुरुग्राम, फरीदाबाद (हरियाणा), चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर (बिहार), कोलकाता आदि जगहों पर छापे मारे हैं।




