तैयारियों का जायजा लेकर मुख्यमंत्री गहलोत उदयपुर से हुए रवाना
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर का नाम अब नव संकल्प चिंतन शिविर होगा।
अब जो भी तैयारियां होगी वह नव संकल्प चिंतन शिविर होगा। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पहले दिन से ही नव संकल्प चिंतन शिविर नाम ही था, बोल चाल में इसको चिंतन शिविर बोलने लगे।माना जा रहा है कि इस नाम के पिछे कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि मेवाड़ की धरती पर एकत्र होने वाले पार्टी नेता चिंतन ही नहीं करेंगे बल्कि इस चिंतन के साथ साथ नव संकल्प देकर पार्टी को मजबूत बनाने पर मंथन भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तैयारियां का जायजा लेकर गुरुवार सुबह उदयपुर से रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की
रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान प्रभरी मंत्री रामलाल जाट,जन अभाव अभियोग समिति अध्यक्ष पुखराज पाराशर, सीडब्ल्यूसी मैंबर रघुवीर मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी बुधवार सुबह उदयपुर में तैयारियां का जायजा लेने आए थे।



