AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क के एल्यूमिनाई मीट में पूर्व छात्रों ने याद किए 35 साल पुराने कॉलेज डेज

Lucky Jain by Lucky Jain
May 4, 2022
Reading Time: 1 min read
vidyapeeth university udaipur school of social work alumni meet


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क में बुधवार को 1985-86 बैच के छात्रों की एल्यूमिनाई मीट आयोजित हुई। पूर्व छात्रों ने समारोह में शामिल होकर 35 साल पुराने कॉलेज डेज को याद किए और संस्मरण साझा किए।

कॉलेज सभागार में आयोजित हुई एल्यूमिनाई मीट का शुभारंभ कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, प्राचार्य डॉ. अवनीश नागर, डॉ. राजभांति, डॉ. लालराम जाट, डॉ. नवन सिंह, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. सीता गुर्जर, डॉ. अनुकृति राव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

एल्यूमिनाई मीट में कनाडा से आये पूर्व छात्र दिग्विजय परमार, विनीता परमार, राजसमंद से माधव चौधरी, डॉ. शकीलुद्दीन सिद्धकी, कैलाश ब्रजवासी, याकुब खान, सूर्य प्रकाश सुहालका, प्रकाश भण्डारी, बीके कोटडिया सहित पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और कॉलेज के पुराने दिनों को याद करते हुए संस्मरणों को साझा किया। 35 साल पहले वे जिन क्लासरूम्स में बैठते थे, वहां भी सभी एल्यूमिनाई पहुंचे और याद किया कि वे किस नंबर की बैंच पर बैठते थे और दोस्तों के साथ मस्तियां किया करते थे। पूर्व छात्रों ने विद्यापीठ के नए स्वरूप को देखकर कहा कि नए दौर के सथ उनका कॉलेज का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है, जो काफी अच्छी बात है।

किसी ने गाना गाया तो किसी ने चुटकुले सुनाए

nagar nigam udaipur

पुराने दिनों की यादों में खोए पूर्व छात्रों ने गाना गाकर तो किसी ने चुटकुले सुनाकर कॉलेज के साथ नयी यादों को संजोया। जो एल्यूमिनाई कार्यक्रम में पहुंच नहीं पाए, वे ऑनलाइन माध्यम के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने भी पुराने अनुभवों और सुनहरी यादों को साझा किया।

प्रो. सारंगदेवोत ने पूर्व विद्यार्थियों को उपरणा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि संस्थान से पढ़ चुके विद्यार्थी हमारा गौरव हैं, इनका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। 1959 में स्थापित इस संस्थान से निकले विद्यार्थी देश ही नहीं, विदेशों में उच्च पदों पर आसीन हैं और परिवार, देश सहित कॉलेज का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. सीता गुर्जर, डॉ. अनुकृति राव, नवनीत औदिच्य सहित विद्यापीठ के कार्यकर्ता और स्टूडेंट्स ने अपनी सहभागिता निभाई।

udaipur uit advertisement
Tags: alumni meetar live newsudaipur news updateudaipur school of social workvidyapeeth university udaipur school of social work

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .