नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ाई हुई है। इसी बीच शनिवार सुबह आयी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 50 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है, वहीं 3688 संक्रमित पाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में कुल 4 लाख 96 हजार 640 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिसमें 3688 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस अनुसार डेली पॉजिटिविटी रेट 0 74 प्रतिशत रही, वहीं पूरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर 0 66 प्रतिशत रही है।
राजस्थान में भी हर दिन बढ़ रहे संक्रमित
राजस्थान में शुक्रवार को 89 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। राहत की बात है कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। सर्वाधिक जयपुर में 68 संक्रमित पाए गए, वहीं धोलपुर में 7 संक्रमित मिले। इसके अलावा जोधपुर में 3, अजमेर, कोटा, बारां में 2-2 और अलवर, चित्तौड़गढ़, श्री गंगानगर, सवाईमाधोपुर और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिले।



