AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में 2 और 3 मई को आंधी और बारिश की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 29, 2022
Reading Time: 1 min read
air force helicopter controls fire of hill area udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन-चार दिन लू से राहत के आसार कम

कुछ जिलों में 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता दिन का तापमान

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश में तेज गर्मी का दौर बना हुआ है। कई जगह लू का दौर जारी रहने से आमजन प्रभावित नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 2 और 3 मई को राजस्थान में आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य में चल रहे हीटवेव(लू) का दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। एक मई को जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। आज पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। हालांकि हवाओं के साथ नमी की मात्रा नहीं होने के कारण आंधी-बारिश की संभावना काफी कम है।

40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हवाएं

MOKSHI best appliances for better india

मौसम विभाग के अनुसार 2 मई से राज्य के ऊपर एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 2 और 3 मई को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 3 मई से राज्य के अधिकतर स्थानों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है।

udaipur uit advertisement
Tags: daily weather forecastheat wave in udaipursevere heat wave in rajasthanudaipur mausam

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .