असम,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में सभी पूर्वोत्तर राज्यों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून अफस्पा को हटा दिया जाएर्गा। प्रधानमंत्री ने असम के कार्बी आंगलोंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही और कहा कि पिछले आठ वर्षों में असम और पूर्वोत्तर राज्य के अन्य हिस्सों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। इसलिए, राज्यों में काफी संख्या में क्षेत्रों से अफस्पा को हटा दिया गया था।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्तर में हिंसा की घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई है। जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। असम में अफस्पा पिछले तीन दशकों से लागू था। पिछले आठ वर्षों में स्थिति में सुधार होने के कारण हमने राज्य के 23 जिलों से अफस्पा को हटा दिया है। त्रिपुरा और मेघालय से अफस्पा को भी हटा दिया है, क्योंकि वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा, हम नागालैंड और मणिपुर में स्थितियों को सुधारने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं, ताकि हम इन राज्यों से भी अफस्पा को हटा सकें। हाल ही मेघालय में मोदी ने कहा, असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद के समाधान से क्षेत्र के अन्य राज्यों को भी पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।



