AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विधानसभा चुनाव से पहले मेवाड़ में आम आदमी पार्टी हुई सक्रिय

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 28, 2022
Reading Time: 1 min read
विधानसभा चुनाव से पहले मेवाड़ में आम आदमी पार्टी हुई सक्रिय


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश चुनाव प्रभारी ने कहा, कांग्रेस-भाजपा का विकल्प चाह रही है जनता

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने से पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सक्रियता बढ़ गई है।
गुरुवार को उदयपुर आए आप पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव है और आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेगी इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार खत्म करना, पारदर्शी शासन उपलब्ध कराना, शिक्षा स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सुधार, महगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाना, किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ दिलाना जैसे मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ेंगे। हमारा फोकस स्थानीय मुद्दों पर भी रहेगा। स्थानीय मुद्दों की अलग से रणनीति और कार्य योजना बनाई जाएगी। जनता कांग्रेस-भाजपा का विकल्प चाह रही है।

उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग पूरी नहीं कर पायी राजनीतिक पार्टियां

MOKSHI best appliances for better india

विनय मिश्रा ने कहा कि उदयपुर में कई तरह की जनसमस्याएं है जिनका अभी तक पूरी तरह से समाधान नहीं हो पाया है। हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग वर्षों से चल रही है यह मांग आज तक कोई भी पार्टी पूरी नहीं कर पायी है। आम आदमी पार्टी ऐसे मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उदयपुर संभाग के जिलों में स्थानीय समस्याओं का आंकलन कर दिल्ली मॉडल की तरह ही कार्य कर लोगों को राहत दी जाएगी। संभाग में संगठन विस्तार भी किया जाएगा।

आप पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ते कदम से डरी हुई है भाजपा और कांग्रेस

आप पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ते कदम से डरी हुई है भाजपा और कांग्रेस विनय मिश्रा ने कांग्रेस और भाजपा को लेकर कहा कि वर्तमान समय में दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली, ईमानदार छवि, लोकप्रियता और पार्टी के बढ़ते कदम और नीतियों से डरी हुई है। दिल्ली के बाद पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास कर दूसरी पार्टियों की चिंता और बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी जगह बना रही है।

udaipur uit advertisement
Tags: aap in rajasthanaap party in mewadarvind kejriwalcm arvind kejriwaludaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .