पशुओं के लिए पानी की प्याऊ तो पक्षियों के लिए लग रहे परिंडे
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश भर में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के कई जिलों में लू का दौर चलने का अनुमान जताया है।गर्मी के असर से आमजन प्रभावित होने के साथ ही सेवाभावी लोग जगह जगह पशुओं और पक्षियों के लोग परिंडें की सेवा में लगे हुए है। राहगिरों के लिए भी कई जगह पेयजल की प्याऊ की सेवा की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी तीनों में लू (हीटवेव) का तीसरा दौर चलेगा। इसका असर राजस्थान के कई जिलों में नजर आ सकता है। इसके साथ ही नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 व 30 अप्रैल को दोपहर बाद जोधपुर,बीकानेर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती है। वर्तमान में राजस्थान में अधिकांश जगह दिन का तानमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्यिस रहा।
जगह-जगह हो रही पशु और पक्षियों के लिए पानी की सेवा
आपकी सुबह भी ऐसी खूबसूरत हो सकती है, वीडियो देखें
तेज गर्मी के दौर में आमजन प्रभावित नजर आ रहा है तो जनसेवा से जुड़े पशुओं और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की सेवा में भी लगे हुए है। ऐसे ही पक्षी प्रेमी ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बडगांव के पद पर कार्यरत रामगिरी, निवासी दिनेश श्रीमाली अपने घर और कॉलोनी में जगह जगह पक्षियों के पानी के लिए परिंडें और दाना स्टैंड लगाने की सेवा में जुटे हुए है। श्रीमाली ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए घौंसले भी लगाए है ताकी पक्षी उसमें बैठ सके। श्रीमाली के घर के बगीचें और कॉलोनी में सुबह शाम पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है।
संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने सरकारी आवास में निवास कर रहे पीडब्ल्यूडी के एसई अशोक शर्मा भी आवास परिसर में पक्षियों के लिए परिंडें और दाने की नियमित व्यवस्था की सेवा कर रहे है। शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने मेहनत कर यहां एक छोटा गार्डन भी विकसित किया है। इसके चलते यहां सुबह शाम पक्षियों की ऐसी चहचहाहट सुनाई देती है मानों यह कोई सरकारी आवास नहीं होकर कोई मिनी गार्डन हो।





