AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम के 272 प्लॉट खुर्द-बुर्द कर करोड़ों के घोटाले की जांच अब एसओजी करेगी

Lucky Jain by Lucky Jain
April 25, 2022
Reading Time: 1 min read
MOKSHI best appliances for better india


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री के आदेश पर एसओजी जयपुर मुख्यालय ने शुरू की जांच

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम के 272 प्लॉट खुर्द-बुर्द कर करोड़ों के घोटाले की जांच अब राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम करेगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर जांच एसओजी को सौंप दी गयी है और जयपुर एसओजी मुख्यालय में पोस्टेड एडिएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामले की जांच एसओजी को सौंपे जाने के साथ ही, उदयपुर नगर निगम के प्लॉटों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों सहित नगर निगम के कई कर्मचारियों की नींद उड़ गयी है। नगर निगम ने भले ही खुद के दामन को बचाने के लिए कुछ प्लॉट अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया हो, लेकिन राज्य स्तरीय एजेंसी एसओजी की जांच में अब नगर निगम के वे कर्मचारी भी जांच के दायरे में आएंगे, जिनकी मिलीभगत ने नगर निगम के प्लॉट खुर्द-बुर्द किए गए।

पिछले दिनों उदयपुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को परिवाद देकर की गयी थी एसओजी जांच की मांग

गौरतलब है कि गत दिनों उदयपुर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस नेताओं ने परिवाद देकर नगर निगम के 272 प्लॉट खुर्द-बुर्द करने के मामले की एसओजी से जांच करवाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच एसओजी को सौंप दी। गत महीनों में नगर निगम के सहवृत पार्षद अजय पोरवाल ने कुछ दस्तावेजों की मदद से इस घोटाले का खुलासा किया था।

udaipur uit advertisement
Tags: ar live newsRajasthan police SOGudaipur nagar nigamUdaipur nagar nigam 272 plots scamUdaipur nagar nigam plot scamudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .