जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को हाईकोर्ट ने नोटिस किया है।
हाईकोर्ट से जारी नोटिस में इन नेताओं से यह पूछा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने नोटिस दिए थे उस मामले में लंबित याचिका खारिज करवाने के लिए पेश की गई अर्जी पर उनका क्या कहना है। पीआर मीणा व अन्य की याचिका में मोहनलाल नामा द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ये नोटिस जारी किए है। नामा के वकील ने हाईकोर्ट में तर्क दिया कि अब इस याचिका को लंबित रखने का औचित्य नहीं है। हाईकोर्ट से यह आग्रह भी किया गया कि अब इस याचिका को खारिज किया जाए।
याचिकाकर्ता पीआर मीणा और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पायलट सहित 19 विधायकों को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब देने को कहा गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी।



