- गुजरात में आप दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर सकती है..
- कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां..
- जनता भाजपा सरकार से संतुष्ट नहीं, लेकिन दूसरा कोई विकल्प भी नहीं..
गांधीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 दिसंबर में होने हैं। चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी इस चुनाव में उतारेगी।
चुनावी माहौल के बीच ही थर्ड आई और एआर लाइव न्यूज एजेंसी ने संयुक्त रूप से गुजरात विधानसभा की 182 सीट पर एक सर्वे किया है। 1 अप्रेल से 10 अप्रेल के बीच 1 लाख लोगों को इस सर्वे में शामिल किया और विभिन्न सवालों के जरिए यह समझने की कोशिश की है कि जनता क्या चाहती है।
सर्वे में एक अहम बात यह सामने आयी कि आम जनता सरकार को बदलता चाहती है, वह भाजपा सरकार से संतुष्ट नहीं है, लेकिन विपक्ष में कोई मजबूत चेहरा नहीं होने से, जनता भाजपा को ही वोट कर सकती है और इस बार भी भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। गुजरात में भाजपा के सरकार बनाने में अन्य दूसरे फैक्टर भी काम कर रहे हैं।
आप बिगाड़ेगी कांग्रेस का गणित

इस चुनाव में खासबात यह भी सामने आ सकती है कि इस बार गुजरात की 65 से 70 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस के बजाए आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर सकती है। आप न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि भाजपा को भी नुकसान पहुंचाएगी। पिछले चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी ने कुछ सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया था, इस बार आप कांग्रसे को डैमेज कर सकती है। इससे कई सीटों पर कांग्रेस दूसरे के बजाए तीसरे नंबर की पार्टी नजर आएगी।
कांग्रेस की स्थिति : सर्वे के अनुसार कांग्रेस कुछ ग्रामीण और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। लेकिन गुजरात के ज्यादातर बड़े शहरों में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। 2020 की रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 3% नए लोगों ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।
आप पार्टी की स्थिति : गुजरात की ज्यादातर विधानसभा सीट पर आप काफी तेजी के साथ पकड़ बनाने में सफल हो रही है। आप मतदाताओं और सीटों की संख्या बढ़ाने में पूरी ताकत लगा रही है।
सर्वे विस्तृत डिटेल
थर्ड आई और एआर लाइव न्यूज एजेंसी ने 1 लाख लोगों पर सर्वे किया है, इसमें गुजरात की जनता और वर्तमान सरकार के नेताओं को शामिल किया है।
सवाल : क्या आप वर्तमान विधायक की कार्यप्रणाली और कार्यों से संतुष्ट हैं.?
39% : हां
35% : ना
13% : जवाब नहीं दिया
सवाल : आपके विधानसभा क्षेत्र में विधायक का नया चेहरा चाहते हैं क्या.?
65% : हां
24% : ना
11% : जवाब नहीं दिया
सवाल : क्या आप वर्तमान सरकार को बदलाना चाहते हैं.?
47% : हां
35% : ना
18% : जवाब नहीं दिया
सवाल : क्या नरेश पटेल के राजनीति में आने से गुजरात में कोई बदलाव आएगा।
65% : हां
सवाल : क्या शंकर सिंह बाघेला चुनाव में भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
उत्तर : 58% मतदाताओं ने कहा शंकर सिंह वाघेला की सक्रियता भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन जब कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं से यही सवाल किया गया तो 37% ने “ना” में उत्तर दिया।
आम जनता के लिए सस्ती बिजली, सस्ता इलाज और शिक्षा बड़े मुद्दे
सर्वे में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी सेवाओं के मुद्दे प्रमुखता से उभर सकते हैं। जनता अच्छी शिक्षा, सस्ता इलाज और सस्ती बिजली चाहती हैं। ताजुब्ब की बात है कि यह मुद्दे ग्रामीण क्षेत्र नहीं, बल्कि नगरीय और उप नगरीय क्षेत्रों में उठ रहे हैं।




